Loading...

GST Update: Capital Goods और पुरानी गाड़ियों की बिक्री पर लायबिलिटी (FY 2025-26)

By Batra & Batra Tax Insights · 02 Apr 2026

GST

GST Update: Capital Goods और पुरानी गाड़ियों की बिक्री पर लायबिलिटी (FY 2025-26)

Batra & Batra Tax Insights 02 Apr 2026 1 min read
GST Update: Capital Goods और पुरानी गाड़ियों की बिक्री पर लायबिलिटी (FY 2025-26)

📊 GST Update: Capital Goods और पुरानी गाड़ियों की बिक्री पर लायबिलिटी (FY 2025-26)

Tax professional और व्यापारियों के लिए एक ज़रूरी compliance area. Capital goods बेचते समय GST calculation में अक्सर गलती होती है.

आइए इसे सरल भाषा में समझते हैं:

🔹 1. Capital Goods (गाड़ियों को छोड़कर अन्य Assets)

अगर asset बेचने पर ITC (Input Tax Credit) लिया गया था, तो useful life 5 साल (60 महीने) मानी जाती है.

👉 Case A: 5 साल के अंदर बेचा (Disposal within 5 years)
आपको नीचे दिए गए दो amounts calculate करने होंगे और जो Higher (ज़्यादा) होगा, वो सरकार को pay करना होगा:
1️⃣ Sale Value पर लगने वाला normal GST.
2️⃣ बाकी बचे हुए महीनों का proportionate ITC (ITC Reversal).

👉 Case B: 5 साल के बाद बेचा (Disposal after 5 years)
यहाँ ITC reversal की ज़रूरत नहीं है. आपको सिर्फ Sale Value पर normal GST pay करना है.

🚗 2. पुरानी और इस्तेमाल की गई गाड़ियाँ (Old & Used Vehicles)

गाड़ियों के लिए नियम थोड़े अलग हैं:

👉 Scenario 1: अगर गाड़ी खरीदते समय ITC लिया था (ITC Availed)
नियम normal Capital Goods जैसा ही है (जैसा ऊपर point 1 में बताया गया है). 5 साल से पहले बेचने पर Sale GST या ITC Reversal, जो भी Higher हो, वो pay करें.

👉 Scenario 2: अगर ITC नहीं लिया था (ITC NOT Availed)
यहाँ Margin Scheme (NN 08/2018-CTR as amended) का फायदा मिलेगा.

💸 Taxable Value कैसे निकालें?
Sale Price - WDV (As per Income Tax Act) = Margin

✅ अगर Margin Positive है (+): तो Margin amount पर 18% GST लगेगा.
❌ अगर Margin Negative है (-): तो कोई GST नहीं लगेगा.

📝 Key Points for Compliance:
✅ ITC reversal का calculation महीने के आधार पर (pro-rata monthly basis) करें.
✅ इसे GSTR-1 (Outward supply) और GSTR-3B (Tax payment) में सही से दिखाएँ.
✅ Audit के लिए proper working papers बना कर रखें.

⚠️ Educational Purpose Only
Compiled by: CA Preetam Batra

Have Questions? We're Here to Help

Get expert advice from Batra & Batra Tax Insights. Reach out to discuss your requirements.

--- visitors