Loading...

Guide to GST on Advertisement Related Services

By Batra & Batra Tax Insights · 28 Apr 2026

GST

Guide to GST on Advertisement Related Services

Batra & Batra Tax Insights 28 Apr 2026 1 min read
Guide to GST on Advertisement Related Services

Respected Professionals and Trade Members,
नमस्कार! 🙏

मैंने यहाँ Advertisement Related Services पर GST के प्रावधानों को विस्तार से समझाने के लिए एक Infographic साझा किया है। यह आपके व्यवसाय और professional practice के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।

इस गाइड में अटैच की गई फाइल के आधार पर निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं (Key Points) को cover किया गया है:

📌 Taxability & Classification: विज्ञापन बनाने, display करने, consultancy और ad space या time बेचने पर GST लगता है। इसे Group 99836 में classify किया गया है। (विशेष ध्यान दें: Souvenir book में ad space बेचने पर 5% GST लगता है)।

📌 Agency Models:

Principal to Principal (P2P) Basis: यदि Agency media से space खरीदकर client को अपने नाम से (as a principal) बेचती है, तो client से charge किए गए पूरे amount पर 5% GST लगेगा।

As an Agent: यदि Agency commission basis पर अख़बार/मीडिया के agent के रूप में काम करती है, तो सिर्फ प्राप्त sales commission पर 18% GST लागू होगा।

📌 Other Services: Designing या drafting जैसी अन्य सेवाएं जो किसी composite supply का हिस्सा नहीं हैं, उन पर 18% GST लगेगा।

📌 Government Services: सरकारी विभागों (Government departments) को दी जाने वाली विज्ञापन सेवाओं पर कोई छूट (exemption) नहीं है, वे पूरी तरह taxable हैं।

📌 Foreign Clients (Export of Services): CBIC Circular No. 230/24/2024-GST के अनुसार, विदेशी ग्राहकों को दी जाने वाली P2P विज्ञापन सेवाओं में Place of Supply भारत के बाहर (विदेशी ग्राहक की location) माना जाता है। चूँकि एजेंसी intermediary नहीं है, इसलिए यह Zero Rated Supply (Export) मानी जाएगी।

📌 Not Taxable: Volume discounts / rate difference और write backs पर GST लागू नहीं होता, क्योंकि बिना contractual obligation के इन्हें सेवाओं का प्रतिफल (consideration) नहीं माना जा सकता।

विस्तृत जानकारी और Place of Supply के नियमों के लिए कृपया संलग्न Infographic देखें और इसे अपने network में मौजूद अन्य professionals के साथ जरूर share करें।

⚠️ Disclaimer: This information is shared by CA Preetam Batra for Educational Purpose Only. Please consult a professional before taking any financial decisions.

Have Questions? We're Here to Help

Get expert advice from Batra & Batra Tax Insights. Reach out to discuss your requirements.

--- visitors