Loading...

March 2026 की Deadlines 📢

By Batra & Batra Tax Insights · 07 Apr 2026

GST

March 2026 की Deadlines 📢

Batra & Batra Tax Insights 07 Apr 2026 1 min read
 March 2026 की Deadlines 📢

📢 महत्वपूर्ण सूचना: March 2026 की Deadlines 📢

नमस्ते साथियों,
Financial Year (FY) 2025-26 खत्म होने वाला है। भारी पेनाल्टी और ब्याज से बचने के लिए कृपया इन मुख्य तारीखों का विशेष ध्यान रखें:

🗓️ 30 March 2026 तक:

TDS Payment: फरवरी 2026 के दौरान Property खरीद (194-IA), Rent (194-IB), और Commission (194M) पर काटे गए TDS का भुगतान और Challan-cum-statement भरने की आखिरी तारीख।

🗓️ 31 March 2026 तक (सबसे महत्वपूर्ण दिन):

🔹 Income Tax & Savings:

Tax Saving Investments: 80C/80D आदि के तहत Tax बचाने का यह अंतिम मौका है। अपनी LIC, PPF, या Health Insurance की किस्तें आज ही पूरी करें।

MSME Payment Rule (43B-h): यदि आप Goods या Services के लिए MSME को भुगतान करना चाहते हैं, तो समय सीमा का पालन करें वरना Income Tax में Deduction नहीं मिलेगी।

ITR-U (Updated Return): FY 2021-22 (AY 2022-23) के लिए अपनी Updated Return फाइल करने का यह आखरी अवसर है।

Form 67 & Form 3CEAD: Foreign Tax Credit और Transfer Pricing संबंधी रिपोर्टिंग पूरी करें।

🔹 GST & MCA Updates:

LUT Filing: FY 2026-27 में बिना Tax चुकाए Export करने के लिए Letter of Undertaking (LUT) आज ही फाइल करें।

CMP-02: जो Taxpayers नई वित्तीय वर्ष (2026-27) से Composition Scheme में जाना चाहते हैं, वे आज ही आवेदन करें।

CSR-2: कंपनियों के लिए Corporate Social Responsibility (FY 25-26) रिपोर्टिंग पूरी करने की अंतिम तिथि।

⚠️ सुझाव: पोर्टल पर अंतिम समय में होने वाली तकनीकी समस्याओं (Technical Glitches) से बचने के लिए कृपया अपना काम समय से पहले ही निपटा लें।

📌 Disclaimer: This message is for Educational Purpose Only. Please consult your tax advisor before taking any decision.
- CA Preetam Batra

Have Questions? We're Here to Help

Get expert advice from Batra & Batra Tax Insights. Reach out to discuss your requirements.

--- visitors